Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 सितम्बर 2021: आज इन राशियों के लिए बन रहे है शुभ योग, जानिए अपनी राशि का हाल...

Sep 17 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने कामकाज को लेकर आपका दिन फलदायी रहेगा, हालाँकि आप अपनी मेहनत में कमी ना आने दे | घर परिवार के मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है | घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है, आपको ध्यान देना होगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारी जातको को आज यात्रा करनी पड़ेगी, जिस वजह से उनका दिन व्यस्त रहेगा | आर्थिक मामलो में दिन पक्ष में है, लेकिन सावधानी जरूरी होगी | आज घर के छोटे सदस्य को आपसे सलाह की आवश्यकता होगी | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज की धीमी रहेगी, जो आपको थोड़ा परेशान करेगी | इस राशि के विद्यार्थी सीनियर से मदद लेंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थका देने वाला प्रतीत हो रहा है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
अजा आपका दिन अच्छा बीतेगा | परोपकार से जुड़े कार्यो की ओर आप आकर्षित होंगे | आज छिपे शत्रुओ से आपको सावधान रहना होगा, वे अनिष्ट की फ़िराक में है | संतान पक्ष से कोई समाचार आपको चिंतित कर सकता है | आपके दाम्पत्य में किसी वजह से तनाव पैदा होने की सम्भावना है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा | आज किसी अनजान की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे | शाम के समय किसी मेहमान के आने की सम्भावना है, जाहिर है खर्चा भी होगा | नौकरीपेशा जातको की उच्च अधिकारी प्रशंसा करेंगे | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन शुभ रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आर्थिक लेनदेनों में किसी तरह की जल्दबाजी ना बरते | ऑफिस में अपनी वाणी पर काबू रखें अन्यथा किसी से रिश्ते बिगड़ सकते है | आज किसी करीबी से फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन बढ़िया है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन बढ़िया है | सम्पति को लेकर बहसबाजी की संभावना है, आपको सावधानी से काम लेना होगा | आज पड़ोसी को आपसे मदद की जरूरत होगी | जीवनसाथी से संतान को लेकर किसी फैसले पर चर्चा कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में तेजी आपके चेहरे पर ख़ुशी की वजह बनेगी | आज किसी परिचित से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी, आप उन्हें घर पर आमंत्रित कर सकते है | स्वास्थ्य के मामले में हल्का सिरदर्द होने की सम्भावना है | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातक आज उधार लेनदेन से बचे तो अच्छा है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा | आर्थिक मामले में दिन अच्छा है, किसी भी मौके को हाथ से ना जाने दे | दाम्पत्य जीवन में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको शांति से काम लेना होगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | साझेदारी में चल रहे व्यापार में आपको थोड़ी परेशानी महसूस होगी | किसी करीबी संग रिश्ते में चल रही अनबन को दूर करने के लिए दिन अच्छा है | पिताजी किसी काम की जिम्मेदारी सौंप सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन लाभदायी साबित होगा | हालाँकि स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है | पारिवारिक व्यवसाय में आपको पिताजी से सलाह मिलेगी | मित्रों संग कोई ट्रिप प्लान कर सकते है | नाराज चल रहे जीवनसाथी के लिए उपहार ले जाए तो अच्छा है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | किसी को उधार दिया धन आज मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को संबल मिलेगा | अपने कार्य की जिम्मेदारी दुसरो पर न सौंपे, गड़बड़ हो सकती है | आप धन निवेश को लेकर योजना बना सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर